धान खरीदी महाअभियान 14 नवम्बर से धान खरीदी का शुभारंभ : जिले में पहले दिन 53 हजार क्विंटल से अधिक धान की होगी खरीदी

IMG_20231120_144432

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी की लहर है। गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल है।

धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस किसान त्यौहार के लिये जिले के सभी 67 समितियों के 90 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। पहले दिन जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों के 1 हजार 386 किसानों के 53 हजार 620 क्विंटल धान खरीदने टोकन जारी किया गया है।

पहले दिन के लिए कुल 1 हजार 339 टोकन काटे गये है। इनमें स्वयं किसानों द्वारा 831 एवं खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 508 टोकन काटा गया है। खरीदी केन्द्रों में प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page