उदंति सीतानदी रिजर्व फारेस्ट में दुर्लभ पक्षियों का कलरव

चूजों के पालन पोषण के लिये मादा खुद को महीनों तक कैद की स्थिति में डाल लेती है।

WhatsAppImage2025-08-24at9.54.17AM (1)

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। उदंति सीतानदी टाईगर रिजर्व फारेस्ट में इन दिनों दुर्लभ पक्षियों का कलरव और विलुप्तप्राय वन्यप्राणीयों की चहल कदमी प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों तथा पर्यावरणविदों के लिये सुकून भरी खबर है।

अभ्यारण क्षेत्र के कुल्हाडीघाट रेंज में Malabar Pied Hornbill जिसे हिंदी में धनेश पक्षी (विशेषकर मलाबार धनेश) कहा जाता है, की उपस्थिति पक्षी प्रेमियों के लिये उत्साह वर्धक समाचार है।

इस दुर्लभ पक्षीवैज्ञानिक नाम : Anthracoceros coronatus है।
यह पक्षी मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है।

इसके आवास क्षेत्र उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय वन क्षेत्रों में मिलता है। भारत में प्रायः पश्चिमी घाट, मध्य भारत और श्रीलंका के जंगलों में देखा जाता है।

इस पक्षी का आकार लगभग 65–75 सेंटीमीटर लंबा होता है,
इसकी चोंच बड़ी और पीली, ऊपर एक खास हेलमेट जैसी संरचना (casque) होती है, नर और मादा की चोंच में हल्का अंतर होता है, नर की चोंच और casque अधिक बड़ा और मोटा होता है। जबकि शरीर का रंग काला और सफेद का मिश्रीत होता है पेट और पूँछ के किनारे सफेद होते हैं।

धनेश पक्षी मुख्यत फलाहारी होते हैं, किन्तु कभी-कभी छोटे जीव-जंतु, कीड़े-मकोड़े, छिपकली और छोटे पक्षियों के अंडे भी खा लेते है।

हॉर्नबिल पक्षियों का प्रजनन से लेकर चूजों का पालन पोषण, माता-पिता के समर्पण और कठिन विरह परिस्थितियों की अजब कहानी है। चूजों के पालन पोषण के लिये मादा खुद को महीनों तक कैद की स्थिति में डाल लेती है।

धनेश पक्षी का जोड़ा अपना घोंसला पेड़ के खोखलों में बनाता है, जिसके बाद मादा घोंसले के अंदर जाती है और मिट्टी व फल के गूदे से प्रवेश द्वार को बंद कर देती है, केवल एक छोटा सा छेद छोड़ती है, जिससे नर अथक परिश्रम से लगातार कई दिनों-महीनों तक भोजन पहुंचाता है। चूजों के बड़े होने के बाद नर-मादा का ये जोड़ा विरह-पीड़ा से मुक्त होता है।

आज लगातार वनों की कटाई से इनके आवास नष्ट हो रहे हैं और इनका शिकार इन्हें विलुप्ति की कगार पर लिये खड़ा है।

हॉर्नबिल, बीजों के फैलाव में अहम भूमिका निभाते है, इसलिये जंगल के पारिस्थितिक तंत्र के लिये ये बेहद जरूरी होते है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page