आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

शराब जप्त

गरियाबंद। कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम बरबाहरा से लगे जंगल में सघन गश्त के दौरान कच्ची मदिरा विनिर्माण के संभावित स्थलों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 70 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा जब्त की गई।

जप्त अवैध मदिरा को कब्जे में लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, गोवर्धन सिन्हा एवं कमलेश्वर पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page