गरियाबंद जिले के कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

pusa krishi

छत्तीसगढ़ के एक मात्र इनोवेटिव फार्मर

गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में कृषि कार्य कर रहे देवभोग विकासखण्ड के ग्राम चिचिया के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र को 22 से 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेला में नवोन्मेषी किसान (इनोवेटिव फार्मर) के रूप में सम्मानित किया गया है।

इस पुरुष्कार से देश के 34 कृषकों को सम्मानित किया गया। जिसमें से पात्र छत्तीसगढ़ के एक मात्र कृषक है, जिन्हें इस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।

आम के बगीचे में पान का व्यवसायिक उत्पादन

अवनीश पात्र ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करके पान की खेती शुरूआत की। पूर्व में शेड नेट में पान उत्पादन का कार्य किया एवं बाद में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पान उत्पादन के लिये आवश्यक नमी तथा तापक्रम का अवलोकन कर, पान की खेती को आम के बगीचें की छाया में करना प्रारम्भ किया, जिससे वें विगत 1-2 वर्षाे से लगातार पान का व्यावसायिक उत्पादन आम बगीचों से प्राप्त कर रहे है ,जिससे उन्हें पान की फसल शेड नेट बनाने की लागत में कमी आई तथा प्रबंधन लागत भी कम हुई। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया तथा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page