गरियाबंद जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी
गरियाबंद। जिले में किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07706-241288 पर संपर्क किया जा सकता है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने बताया कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिये जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क करें और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें।
अपर कलेक्टर डाहिरे ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सूचना और सहायता महत्वपूर्ण होती है। इसलिये जिले के नागरिक इस संपर्क नंबर को अपने पास सुरक्षित रखें तथा परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों के साथ भी साझा करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति समय रहते प्रशासन से सहायता प्राप्त कर सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाये।
आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना किसी की जान बचाने में मददगार हो सकती है।
