आपातकाल अर्थात अतीत का काला अध्याय : संविधान हत्या दिवस की 50 वीं वर्षगांठ

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। छ.ग.शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर संविधान हत्या दिवस मनाया गया।
इस दौरान नगर के गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में राजिम विधायक रोहित साहू जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर मंडल अध्यक्ष सुमित पारख सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य नागरिक व स्कूली बच्चे सम्मिलित हुये।
आयोजन की अगली कड़ी में जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में फोटोग्राप्स एवं फ़िल्म प्रदर्शन, लोकतंत्र सेनानानी/ परिजन का सम्मान साथ ही परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा के आरंभ में प्राध्यापक डॉ.प्रभात रंजन द्वारा 1975 में देश में लागू आपातकाल और उसकी भयावह स्थिति पर प्रकाश डाला गया।
जबकि मुख्यवक्ता विधायक रोहित साहू ने 25 जून 1975 को भारत के इतिहास का काला दिन, निरूपित किया। उन्होंने कहा कि इस काले दिन को कभी भुलाया नही जा सकता।
आज से 50 वर्ष पहले आज ही के दिन भारत में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। लोगों की बोलने लिखने की आजादी छीन ली गई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की घोषणा,इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किये जाने के बाद हुई, जब सत्ता पक्ष ने विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया और देश को तानाशाही के अंधकार में धकेल दिया गया, 21 महीने तक देश ने डर, दमन और तानाशाही का दौर देखा। किन्तु अंततः लोकतंत्र की विजय हुई और जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया।

विधायक साहू ने कहा कि देश के अनेक राजनेताओं ने जेल की यातनाएं सही, पीड़ा झेली, लेकिन लोकतंत्र को जीवित रखा। इस दिन को स्मरण कर हमें संकल्प लेना चाहिये कि ऐसा दौर फिर कभी वापस न आये।
इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने कहा की कांग्रेस ने सत्ता के मोह में देश में आपातकाल लागू किया गया था, लोगों की आजादी छीन ली गई थी। प्रेस पर पाबंदी लगाई गई। आज देश को इतिहास बताने की जरूरत है। कैसे कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। कैसे सत्ता के लालच में लाखों लोगों को बेवजह जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के मार्ग में है।
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम द्वारा आभार व्यक्त किया गया । इस आयोजन में आसिफ मेमन, सुरेंद्र सोनटेके, लोचन साहू, गुरुनारायन तिवारी, बलदेव सिंह हुंदल, प्रकाश सोनी,सरला उइके, यश मिश्रा उपस्थित रहे।