10 अप्रैल को हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार
रायपुर। सोशल मीडिया में साय मंत्रिमंडल के विस्तार का मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष और संसदीय सचिवों के नामों की भी घोषणा किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
वायरल मैसेज में 3 नये मंत्री समेत विधानसभा उपाध्यक्ष और लगभग 17 संसदीय सचिवों के नामों का उल्लेख किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ संभावित नामों की सूचि दी गई है, जिसके अनुसार अमर अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा को कैबिनेट मंत्री तथा गजेंद्र यादव को राज्य मंत्री का दर्जा दिये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जबकि विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है।
भावना बोहरा, रोहित साहू , रिकेश सेन,गोमती साय,रायमुनी भगत, चैतराम अटामि,धर्मजीत सिंह,योगेश्वर राजु सिन्हा,मोतीलाल साहु,डोमनलाल कोर्सवाड़ा,दीपेश साहू,प्रबोध मिंज,सुशांत शुक्ला, नीलकंठ टेकाम,संपत अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,रायमुनी भगत को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है।







