घर पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, मलबे में दबी महिला को डायल-112 और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

शहर की फॉरेस्ट कॉलोनी में शनिवार को एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर गया। हादसे के समय घर के भीतर मौजूद एक महिला..

IMG-20260718-WA0073

गरियाबंद। शहर की फॉरेस्ट कॉलोनी में शनिवार को एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर गया। हादसे के समय घर के भीतर मौजूद एक महिला पेड़ और मलबे के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों ने मलबे के नीचे फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में महिला घायल हो गई थी। डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुये घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस त्वरित एवं साहसिक रेस्क्यू अभियान में डायल-112 के आरक्षक धनेंद्र कुमार बंजारे तथा वाहन चालक अनुराग साहू की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page