उत्तर उदन्ती वन परिक्षेत्र कोर एरिया में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : वन अपराध के आरोपी 3 महिला 12 पुरुष भेजे गये जेल, शासन को साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान

IMG-20240930-WA0065

किरीट भाई ठक्कर, गरियाबंद। उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र उत्तर उदन्ती के कोर एरिया में कक्ष क्रमांक 02 में ग्राम बरगांव के 15 महिला एवं पुरुषों द्वारा 13.054 हेक्टेयर वनभूमि में कटाई/ सफाई कर अतिक्रमण करते हुये खेती करने का प्रयास किया जा रहा था। गेमगार्ड रिंकी जोशी द्वारा प्रारम्भिक वन अपराध को संज्ञान में लेते हुये, उनके विरुद्ध पीओआर प्रकरण पंजीबद्ध कर 10 सितम्बर 2024 को वन अपराध कायम किया गया।

विभाग का दावा है कि आरोपियों द्वारा 13.054 हेक्टेयर वनभूमि में कटाई सफाई कर अतिक्रमण किया गया जिससे शासन को साढ़े सात करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विवेचना अधिकारी वनपाल गंगाराम ठाकुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जुगाड़ के द्वारा आज 30 सितम्बर 2024 को 3 महिला व 12 पुरुषों को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 ( 1) क ड छ ज एवं वन्य जीव ( संरक्षण ) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31,51तथा 52 के तहत गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद जिला गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद जिला गरियाबंद ( छ.ग.) के आदेशानुसार 12 पुरुष आरोपियों को जिला जेल गरियाबंद एवं 3 महिला आरोपियों को केंद्रीय महिला कारागृह रायपुर दाखिल कराया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी रायपुर सुधीर अग्रवाल एवं मुख्य वन संरक्षक ( वन्यप्राणी) क्षेत्र संचालक उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर ( छ.ग.) सतोविशा समाजदार और उप निदेशक उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व वरुण जैन के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही में गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदन्ती मैनपुर,देवनारायण सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदन्ती ( मैनपुर) दानवीर चिंडा गंगाराम ठाकुर पुनाराम साहू भूपेंद्र भेड़िया योगेश दीवान रोहित निषाद रिंकी जोशी मनीराम यादव एवं सुरक्षा श्रमिक अर्जुन श्यामलाल का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page