सड़कों में आवारा मवेशियों के रोकथाम हेतु ग्रामीणों की बैठक आयोजित
बैठक में पशु मालिकों को समझाईश दी गई कि अपने मवेशियों को सड़कों में खुला न छोड़े। सड़कों में खुले मवेशी घुमने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसलिए पशुओं के रोकथाम के लिए आवश्यक पहल करे। बैठक में आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए बनाये गये संयुक्त दल के सदस्यगण भी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अग्रवाल ने पशुओं के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पशुओं को सड़कों को हटाने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये है। उन्होंने नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में जाकर आमजनों तथा पशुपालकों की बैठक लेकर उन्हें आवारा एवं पालतु पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी देकर अवगत कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये है। साथ ही पशुओं को सड़क पर नहीं छोड़ने के संबंध में जागरूक करने तथा किसी पशु मालिक द्वारा उक्त आदेश का पालन नहीं किये जाने पर वैधानिक कार्यवाही के संबंध में भी ग्रामीणों को अवगत कराने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य में ग्रामीणों की बैठक लेकर आवारा मवेशियों के रोकथाम के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
