आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित : चौबीसों घण्टे रहेगा सक्रिय

IMG_20240805_183323

       हेल्प लाईन नम्बर – 8770827557

गरियाबंद। जिले में सडकों से आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये जिला कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम में हेल्प लाईन नम्बर भी चालू किया गया है। हेल्पलाईन नम्बर 8770827557 चौबीसों घण्टे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है।

कन्ट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों में आवारा मवेशियों के पाये जाने की सूचना कन्ट्रोल रूम में मिलने पर मवेशियों को सड़क से हटाने की कार्यवाही की जायेगी। आमजन हेल्प लाइन नम्बर में फोन करके आवारा मवेशियों के बारे में सूचना दे सकेंगे।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page