गये थे चौबे बनने, दुबे बनकर लौटे : धान के अवैध परिवहन पर बिफरे पूर्व संसदीय सचिव

जनसमस्या निवारण शिविर (4)

गरियाबंद। जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवभोग में व्याप्त अफसरशाही पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने भरे मंच से नाराजगी व्यक्त की है। धान के अवैध परिवहन को लेकर उन्होंने स्थानीय अफसरान को लताड़ा है।
जिले के ग्राम धौराकोट में 6 दिसम्बर को आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में गोवर्धन मांझी ने धान तस्करी की कार्यवाही में भेदभाव के आरोप अधिकारियों पर लगाये है। उन्होंने धान के अवैध परिवहन में अधिकारियों की संलिप्तता की बात भी कह डाली।
मांझी ने कहा कि अवैध धान परिवहन कार्यवाही के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है, जबकि बड़े व्यापारियों को बख्शा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान तस्करी के अवैध धंधे में देवभोग एसडीएम और तहसीलदार भी संलिप्त है।

गोवर्धन मांझी ने आरोप लगाया कि प्रति दिन आज भी पचास से अधिक ट्रेक्टर पिकअप और ट्रकों में ओडिसा से धान आ रहा है। इस तस्करी में शामिल बड़ी मछलियों को छोड़कर अधिकारी किसानों के घर बाड़ी ब्यारा में घुसकर छोटी मोटी कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं।

You cannot copy content of this page