बाल विवाह समाप्त करना प्रशासन व आमजन दोनों की जिम्मेदारी : एक्सेस टू जस्टिस टीम, जिला गरियाबंद

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन हेतु बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत जिला गरियाबंद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है..

बाल विवाह समाप्त करना प्रशासन व आमजन दोनों की जिम्मेदारी : एक्सेस टू जस्टिस टीम, जिला गरियाबंद

गरियाबंद। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन हेतु बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत जिला गरियाबंद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के अंतर्गत संचालित ‘न्याय तक पहुंच, प्रोजेक्ट में साझेदार संस्था ”समर्पित, द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान स्व-सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों एवं मितानिनों की चल रही कार्यशालाओं में सहभागिता कर बाल विवाह न करने, न करवाने और न शामिल होने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, बाल विवाह की सूचना तुरंत 1098, 181, 112 एवं 1800-1027-222 हेल्पलाइन नंबरों पर देने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के ज़िला चाइल्ड राइट एसोसिएट मोहम्द शारिब, समर्पित से सोशल वर्कर, नंदिनी एवं वेद प्रकाश का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page