गरियाबंद से बड़ी खबर : दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

दोनों माओवादियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, प्रत्येक पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लाल पवन और सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं।

दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

दोनों माओवादियों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, प्रत्येक पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस के अनुसार, ये दोनों माओवादी लंबे समय से गरियाबंद–ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे और कई गंभीर नक्सली घटनाओं एवं मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं।

आत्मसमर्पित नक्सली संतोष उर्फ लालपवन वर्ष 2005 से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था,और आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर हमले, सरकारी निर्माण कार्यों में आगजनी तथा गरियाबंद क्षेत्र की कई बड़ी मुठभेड़ों में उसकी संलिप्तता रही है।

वहीं मंजू उर्फ नंदे करीब 23 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी, और डीजीएन डिवीजन में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थी। वह भी कई मुठभेड़ों में शामिल रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,

शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति,स्वास्थ्य, आवास, रोजगार जैसी सुविधा और पूर्व आत्मसमर्पित माओवादियों के बेहतर जीवन से प्रभावित होकर इन दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page