स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न रिक्त पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया : 7 से 13 फरवरी तक कौशल परीक्षा का आयोजन
लाइवलीहुड कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी भर्ती प्रक्रिया …
गरियाबंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला गरियाबंद में संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 35 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों की पदवार एवं संवर्गवार मेरिट सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत तैयार की गई यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू गरियाबंद गवर्नमेंट डॉट इन पर अपलोड कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित दक्षता परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी तक किया जायेगा। यह प्रक्रिया लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज गरियाबंद में संपन्न होगी।
7 फरवरी को जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पीएडीए), सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनएचएम), ब्लॉक मैनेजर अकाउंट एवं अकाउंटेंट (एनएचएम) पदों के लिये परीक्षा आयोजित की जायेगी।
8 फरवरी को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, 9 फरवरी को कुक कम केयर टेकर (एनआरसी), फीडिंग डेमॉन्स्ट्रेटर, टेक असिस्टेंट (हियरिंग इम्पेयर्ड चिल्ड्रन), अटेंडेंट एनपीएचसीई, अटेंडेंट एनआरसी सहित विभिन्न पदों के लिए परीक्षा होगी।
10 फरवरी को रेडियोग्राफर, एक्स-रे टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, एमओ आयुष एवं फार्मासिस्ट पदों की परीक्षा ली जायेगी।
11 फरवरी को प्रयोगशाला तकनीशियन एवं लैब असिस्टेंट, 12 फरवरी को स्टाफ नर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर तथा 13 फरवरी को स्टाफ नर्स, कम्यूनिटी नर्स, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू (पुरुष) पदों के लिए प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा लिखित, कौशल परीक्षा दोपहर 12 बजे से आयोजित की जायेगी। सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से पूर्वाह्न 11 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराना होगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
There is no ads to display, Please add some
