दस हजार रु का लेन-देन पड़ा भारी : गरियाबंद सीटी कोतवाली के एसआई अजय सिंह निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्रवाई की गई..

Oplus_16908288

Oplus_16908288

पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल

गरियाबंद। जिले की सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक (एसआई) अजय सिंह को एक वायरल ऑडियो के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस ऑडियो में कथित तौर पर पैसों के लेन-देन की बातचीत सुनाई दे रही है, जिसे प्रथम दृष्टया अजय सिंह की आवाज बताया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्रवाई की गई है।

विभागीय अनुशासन और जिम्मेदार पद पर रहते हुये संदिग्ध आचरण, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता को आधार बनाते हुये एसआई अजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस तरह के कथित लेन-देन की स्थिति कैसे उत्पन्न हुई? क्या यह एक अलग-थलग मामला है या फिर सिस्टम के भीतर गहराई तक जमी किसी बड़ी समस्या की झलक ?
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ओर जहां त्वरित निलंबन को सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह भी पूछा जा रहा है कि क्या केवल निलंबन पर्याप्त है, या फिर इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच भी सुनिश्चित की जायेगी।

जानकारों का मानना है कि इस तरह के मामलों में केवल तात्कालिक कार्रवाई नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है, ताकि पुलिस व्यवस्था में आम जनता का विश्वास बना रहे।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page