जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू, 1 मई से होगा मकान सूचीकरण कार्य

नागरिक 30 अप्रैल तक कर सकेंगे स्वगणना के लिये पंजीयन, ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर लोगों को स्वगणना के लिये किया गया प्रेरित

IMG_20260424_193501

नागरिक 30 अप्रैल तक कर सकेंगे स्वगणना के लिये पंजीयन, ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर लोगों को स्वगणना के लिये किया गया प्रेरित

गरियाबंद। भारत में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई 2026 के बीच संपन्न किया जायेगा।

इससे पूर्व आम नागरिकों को स्वगणना का अवसर दिया गया है। जिसके तहत वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डाट इन के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। 1 मई 2026 से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इस दौरान प्रत्येक मकान, घर की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा।

जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दी गई सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।
जनजागरूकता बढ़ाने के लिये से विशेष ग्रामसभा आयोजित करने एवं जनगणना से संबंधित एजेंडा पर चर्चा की करने के लिये कहा गया।

जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वगणना और प्रचार-प्रसार के लिए प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लें। इस संबंध में आज जिले के ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर नागरिकों को स्वगणना के लिये प्रेरित किया गया।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page