मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान

इस अभियान से न केवल मिलावटखोरों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम जनता में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की

compressed_1003314789

गरियाबंद में जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिये विशेष अभियान चलेगा

गरियाबंद। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जिले के आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं औषधि उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिये विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

“सही दवा, शुद्ध आहार”

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मिलावट रहित खाद्य सामग्री और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना है। “सही दवा, शुद्ध आहार” की थीम पर आधारित यह अभियान जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित

जिला कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन में इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिये खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुये दो पृथक प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। ये टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता की जांच करेंगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस अभियान से न केवल मिलावटखोरों पर अंकुश लगेगा, बल्कि आम जनता में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शुद्ध और प्रमाणित खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दे।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page