गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह

10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जिले के लिये शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धियों वाला रहा। जहां कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य मे टॉप टेन रैंक हासिल किया..

IMG-20260429-WA0026

गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर

बोर्ड परिणाम मे जिले के 5 विद्यार्थियों ने लहराया परचम
बोर्ड ने मेरिट लिस्ट किया जारी

गरियाबंद। शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 में घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जिले के लिये शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धियों वाला रहा। जहां कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य मे टॉप टेन रैंक हासिल किया।

इनमें सेजेस छुरा के महक सचदेव ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित करके 7 वाँ रैंक प्राप्त किया। इसी प्रकार तनिषा साहू शासकीय हायार सेकेंडरी स्कूल कौन्दकेरा ने 96.80 प्रतिशत अंक अर्जित करके 8 वाँ रैंक हासिल किया। विद्या रानी साहू शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सड़क परसूली ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित करके 10 वाँ रैंक एवं प्रेमिन सोनकर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजिम की छात्रा ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 10 वाँ रैंक प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के नोबेल कुमार साहू ने 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया।

इस बार गरियाबंद जिला में कक्षा-10 वीं में 5 प्रतिशत अधिक 84.16 प्रतिशत एवं 12 वी में 3 प्रतिशत अधिक 92.89 प्रतिशत परिणाम आये, पिछले वर्ष की अपेक्षा।

जिला-गरियाबंद में 10 वी में एक छात्र और और 12 वी में 4 छात्राएं टाप-10 में आये है, आज कु.विद्या रानी साहू के निवास ग्राम रावनसिंघी जाकर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, प्राचार्य फेबिया लकड़ा, व्याख्याता प्रदीप यादव, डीएमसी शिवेश शुक्ला, श्याम चंद्राकर, मनोज केला, बीईओ गजेंद्र ध्रुव, देवनाथ बघेल, बीआरसी छन्नू सिन्हा, प्राचार्य ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page