जिले के चार विकासखंडों में शुरू होगी एआई आधारित प्रतियोगी परीक्षा अकादमी

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिये सही मार्गदर्शन और नियमित तैयारी अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार, 12 जून 2026 को..

IMG-20260611-WA0001

एसएससी, व्यापम और रेलवे की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक मार्गदर्शन

जिले के चार विकासखंडों में शुरू होगी एआई आधारित प्रतियोगी परीक्षा अकादमी

22 जून से शुरू होंगी नियमित कक्षायें

गरियाबंद। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक तैयारी कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। कलेक्टर बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में जिले के चारों विकासखंड गरियाबंद, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में रेस रत्नगर्भा अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की शुरुआत की जा रही है।

इस अकादमी के माध्यम से विद्यार्थियों को एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वेे , अग्निवीर सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली से कराई जायेगी।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा रहे है। ताकि आर्थिक और भौगोलिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा प्रभावित न हो। अकादमी में विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज, करियर मार्गदर्शन तथा एआई आधारित व्यक्तिगत सीखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी क्षमता के अनुरूप तैयारी करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर उइके ने जिले के विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिये सही मार्गदर्शन और नियमित तैयारी अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार, 12 जून 2026 को सुबह 10 बजे ऑक्सन हॉल, वन परिसर, गरियाबंद में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर विकल्पों तथा अकादमी की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सेमिनार में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि रेस रत्नगर्भा अकादमी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम की नियमित कक्षाएं 22 जून 2026 से प्रारंभ होंगी। अकादमी के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

इस संबंध में विद्यार्थी अपना पंजीयन कराने के लिए मोबाइल नंबर 81303-36675, 90983-02971 और 90989-31525 में संपर्क कर सकते है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page