शिष्टाचार भेंट मुलाकात के बीच बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री  : प्रतिष्ठित नागरिकों से की चर्चा

लोकार्पण एवं शिलान्यास आयोजन में गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम समाप्ति के बाद नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों से..

IMG-20260617-WA0050

गरियाबंद। लोकार्पण एवं शिलान्यास आयोजन में गरियाबंद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम समाप्ति के बाद नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों से सौजन्य मुलाकात के लिये पहुंचे।

नगर की मुख्य सड़क पर स्थिति लक्ष्मी ज्वेलर्स और चंडीचौक के एक किराना व्यवसायी श्यामा गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित पहुंच। यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने श्यामा गुप्ता व अन्य व्यवसायियों से उनका हाल चाल पूछा और सामान्य बातचीत की, उन्होंने चंडीचौक स्थित स्थानीय देवधाम को नमन किया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आम नागरिकों से शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर भाजपा सरकार के प्रति विश्वास अर्जित किया जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रतिष्ठित नागरिकों से सीधे भेंट मुलाकात की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page