जातिगत जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट उल्लेख नही : पिछड़ा वर्ग में आक्रोश, 3 अक्टूबर को गरियाबंद में सौंपा जायेगा ज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी राष्ट्रीय जनगणना अधिसूचना के बिंदु क्रमांक 10 में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट उल्लेख..

Oplus_16908288

Oplus_16908288

​गरियाबंद। राष्ट्रीय जनगणना की अधिसूचना में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से समाज में भारी नाराजगी है। ओबीसी महासभा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई गरियाबंद ने आगामी 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

​ओबीसी महासभा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष फलेंद्र कुमार साहू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी राष्ट्रीय जनगणना अधिसूचना के बिंदु क्रमांक 10 में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के पिछड़ा वर्ग समाज में तीव्र असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग की है कि देश भर में जातिगत जनगणना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग की स्थिति स्पष्ट की जाये और जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग से स्पष्ट कॉलम शामिल किया जाये।

​इस मांग को लेकर 3 अक्टूबर को गरियाबंद के गांधी मैदान में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने जिले भर के पिछड़ा वर्ग सहित सभी सर्वसमाज के लोगों से 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी मैदान पहुंचने की अपील की है। प्रदर्शन के उपरांत प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

संगठन द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व ज्ञापन लेने हेतु लिखित सूचना पहले ही प्रेषित कर दी गई है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page