धान खरीदी के लिये किसान 31अक्टूबर तक करायें पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन

जिन किसानों को नवीन पंजीयन कराने,धान के रकबे में कमी या वृद्धि संबंधी संशोधन,नामिनी में सुधार अथवा..

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी

गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिये कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री महेश्वरी तिवारी ने बताया कि किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लें।

जिन किसानों को नवीन पंजीयन कराने,धान के रकबे में कमी या वृद्धि संबंधी संशोधन,नामिनी में सुधार अथवा बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों का निराकरण कराना है। वे अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ग्रामीण सहकारी समिति, कृषक सेवा सहकारी समिति अथवा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें और धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिये अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।

You cannot copy content of this page