गरियाबंद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव

कलेक्टर के आदेश से पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी..

IMG-20261008-WA0000

 कलेक्टर के आदेश से पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

 

गरियाबंद। जिला प्रशासन में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा और व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गरियाबंद द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नवीन कार्यस्थलों पर आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के मुताबिक,संयुक्त कलेक्टर डी.आर.महेश्वरी को संयुक्त कलेक्टर,कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद के पद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम से स्थानांतरित कर संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को संयुक्त कलेक्टर,कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),राजिम पदस्थ किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को डिप्टी कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य करेंगे। प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के राजस्व अनुविभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page