केंद्र की प्रभावी तिथि से DA/DR का एरियर सहित एकमुश्त भुगतान हो : भानु प्रताप यादव

यादव ने कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का सेवा संबंधी अधिकार है, न कि शासन की ओर से त्योहारों पर दिया जाने वाला उपहार। इसलिये..

IMG-20261030-WA0019

कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञाप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा दुर्ग ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) का केंद्र सरकार की प्रभावी तिथि से एरियर सहित एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री,वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा गया है।

संघ के जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच महंगाई भत्ते और राहत के भुगतान में देरी से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा DA में वृद्धि की घोषणा के बावजूद राज्य में समान प्रभावी तिथि से आदेश जारी नहीं होने के कारण कर्मचारियों को उनके वास्तविक लाभ के लिये इंतजार करना पड़ता है।

यादव ने कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का सेवा संबंधी अधिकार है, न कि शासन की ओर से त्योहारों पर दिया जाने वाला उपहार। इसलिये त्योहारों के आसपास किस्तों में DA/DR देने की परिपाटी समाप्त कर लंबित राशि का एरियर सहित एकमुश्त भुगतान किया जाना चाहिये।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से केंद्र के समान दर एवं प्रभावी तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने, पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को लंबित महंगाई राहत का एरियर देने तथा भविष्य में केंद्र की घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा भी समयबद्ध आदेश जारी करने की स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

संघ ने शासन से कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुये मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page