गरियाबंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ : 3100 रु प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा..

निरीक्षण (8)

 कलेक्टर शर्मा ने गरियाबंद और बारुला उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर किसानों का किया स्वागत : किसान लिलेश निषाद ने 9 क्विंटल और गीता बाई ने 16 क्विंटल धान बेचा

 

गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गरियाबंद एवं बारुला धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की, खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सबसे पहले गरियाबंद धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में किसान लिलेश निषाद के धान का तौल कराकर खरीदी प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। किसान लिलेश निषाद ने 9 क्विंटल धान का विक्रय किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनसे धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों से बातचीत कर टोकन व्यवस्था,धान तौल, बारदाना,पेयजल, बैठने की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों ने भी अपनी बात रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

इस दौरान एसडीएम गरियाबंद हितेश्वरी बाघे, जिला खाद्य अधिकारी जन्मेजय नायक,सहायक पंजीयक सहकारिता महेश्वरी तिवारी सहित समिति प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद सहित कृषकगण मौजूद रहे।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page