गरियाबंद । अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ कर्मियों—प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपरा के एनएमए दौवा राम चक्रधारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर के सेक्टर पर्यवेक्षक लेखराम वर्मा—को संयुक्त जिला कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदेश, स्वत्व स्वीकृति पत्र, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने विशेष रूप से दौवा राम चक्रधारी के 37 वर्षों के सेवाकाल और कुष्ठ रोग उन्मूलन व जन जागरूकता में उनके योगदान की सराहना करते हुये इसे नई पीढ़ी के लिये अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे व ऋषा ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहलता हुमने सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने दोनों कर्मियों के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
