बालोद जिले में एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा : 6 की मौत, 7 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 11लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को..

IMG-20260925-WA0033

मरकाटोला घाट में खड़ी माजदा को ट्रक ने रौंदा

बालोद। जिले के मरकाटोला घाट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई,जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माजदा क्रमांक CG10 BU 7174 मरकाटोला घाट में खराब हो गई थी। सड़क किनारे खड़ी माजदा वाहन में 13 लोग सवार थे, गाड़ी खराब हो गई थी, इसीलिये इन्ही में से दो लोग मिस्त्री लेने धमतरी गये हुये थे।

इसी दौरान सुबह 11.30 बजे रायपुर से जगदलपुर जा रही गेहूं से भरी 16 पहिया ट्रक क्रमांक CG04 QY 5947 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खड़ी माजदा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। ट्रक माजदा को घसीटते हुये कुछ दूरी तक ले गई और बाद में खुद भी पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में 11लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को त्वरित ईलाज के लिये जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 4 अन्य लोगों की मौत हो गई।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक कवर्धा के रहने वाले थे। माजदा पिकअप में साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। गाड़ी खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे, तभी हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों एवं घायलों की पहचान के बाद सूची जारी की जायेगी।

You cannot copy content of this page