अवैध सागौन चिरान और फर्नीचर जब्त, ग्राम पंचायत सचिव के घर वन विभाग की कार्रवाई

ग्राम इंदागांव निवासी एवं ग्राम पंचायत कोयबा के सचिव मनोज कुमार साहू के निवास पर छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित सागौन की चिरान और..

100048479

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वन विभाग ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम इंदागांव निवासी एवं ग्राम पंचायत कोयबा के सचिव मनोज कुमार साहू के निवास पर छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित सागौन की चिरान और उससे निर्मित फर्नीचर जब्त किया है।

मामले में भारतीय वन अधिनियम एवं काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन तथा उप संचालक वरुण जैन के निर्देशन में सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) गोपाल कश्यप द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर मंगलवार को इंदागांव स्थित मनोज कुमार साहू के घर की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर से इमारती प्रजाति सागौन की 15 नग चिरान तथा इन्हीं चिरानों से निर्मित दो पलंग पाटा बरामद किये गय। जब्त सामग्री का कुल आयतन 0.367 घनमीटर बताया गया है। वन विभाग के अनुसार यह लकड़ी अवैध रूप से चिरान कर भंडारित की गई थी, जिसे ग्राम इंदागांव के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत जब्त किया गया।

वन विभाग ने बताया कि मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुये विस्तृत जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव सुशील कुमार सागर, दक्षिण उदंती के वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रबली ध्रुव,उपवनक्षेत्रपाल राकेश सिंह परिहार सहित वनरक्षक, वनरक्षक सहायकों, पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा अमले तथा इंदागांव एवं दक्षिण उदंती परिक्षेत्र के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page