किराना दुकान संचालक से 15 बोरी धान व 13 बोरी पीडीएस चावल जप्त : मण्डी व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही

मंडी व खाद्य विभाग की संयुक्त जांच कार्यवाही के दौरान 15 बोरी धान व 13 बोरी पीडीएस का चावल जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही मंगलवार..

IMG-20251231-WA0019

गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के मेन रोड झरियाबाहरा स्थित आलोक किराना स्टोर में मंडी व खाद्य विभाग की संयुक्त जांच कार्यवाही के दौरान 15 बोरी धान व 13 बोरी पीडीएस का चावल जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही मंगलवार 30 दिसम्बर को की गई, मिली जानकारी के अनुसार मौके पर उपस्थित दुकान संचालक जुगलकिशोर साहू द्वारा धान व चांवल की चिल्हर खरीदी की जाती है।

बताया गया कि दुकान संचालक की 4 एकड़ कृषि भूमि है, जिसका कुल उत्पादन 110 बोरी धान हुआ है, अर्थात भौतिक सत्यापन के अनुसार 44 क्विंटल हुआ है।

प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से 84 क्विंटल धान बिक्री की पात्रता है, व्यवसायी, चिल्हर खरीदी धान को समर्थन मूल्य में खपाने की फिराक में था, जिस पर रोक लगाने हेतु 15 बोरी धान को जप्त किया गया व 40 क्विंटल धान बिक्री में आगामी कार्यवाही तक रोक लगाई गई है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page