आवास योजना सर्वे सूचि में नाम नही : ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच की मांग

आरोप है कि पूरे जिले में ऐसे अनेकों सरपंच व पंचों के नाम पात्रता सूची में शामिल कर लिये गये है,जो अपात्र है,जबकि जरूरतमंद गरीबों को आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। किरवई के लिकेश साहू..

IMG-20260630-WA0041

गरियाबंद। आवास योजना 0.2 सर्वे सूचि में नाम नही आने से नाराज जिले के फिंगेश्वर एवं छुरा ब्लॉक के ग्रामीणों ने जोहर पार्टी के समर्थन में कलेक्ट्रेक्ट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि फिंगेश्वर एवं छुरा ब्लॉक के ग्राम टेका,किरवई,कोमा,परसदाकला,पण्डारीतरई, बोरसी,कौन्दकेरा,सुरसाबाँधा,भेंडरी,बोडकी,जामगांव,धुरसा
पौंड,पांडुका के सैकड़ो ग्रामीणों ने आवास सर्वे सूचि में पात्रता के बावजूद नाम नही आने से नाराजगी जताई।

इससे पहले ग्रामीणों 26 जून को जनपद कार्यालय फिंगेश्वर भी विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि वहां कोई सुनवाई नहीं होने की वजह से आज उन्हें जिला मुख्यालय आना पड़ा।

ग्रामीण लिकेश साहू का कहना है कि पात्रता के बावजूद बहुत से ग्रामीणों का सर्वे सूचि में नही है,जबकि अनेकों अपात्र हितग्राहियों का नाम सूचि सम्मिलित में है,जो कहीं ना कही सांठ – गांठ व मिलीभगत को इंगित करता है।

आरोप है कि पूरे जिले में ऐसे अनेकों सरपंच व पंचों के नाम पात्रता सूची में शामिल कर लिये गये है,जो अपात्र है,जबकि जरूरतमंद गरीबों को आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। किरवई के लिकेश साहू साफ कहते हैं कि बहुत से ऐसे लोगों को भी पात्रता श्रेणी में रखा जा रहा है, जिन्हें पूर्व में भी आवास योजना का लाभ मिल चुका है। कुछ कुंवारों का नाम भी पात्र हितग्राहियों की सूचि में शामिल किया गया है। कहीं – कहीं कई एकड़ खेत के मालिक और शासकीय सेवारत परिवारों को भी आवास योजना की पात्रता सूचि में सम्मिलित कर लिया गया है। आलम ये है कि अनेकों पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान बड़ी चालाकी से ऐसे अपात्र नामों पर अनापत्ति भी दर्ज कर ली गई है।

ग्रामीणों की मांग है कि इस तरह के मिली भगत के खेल से पात्र हितग्राहियों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नही मिल पायेगा, जिसकी पारदर्शी जांच आवश्यक है।

ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित रही।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page