अब स्कूल में एक नही दो शराबी शिक्षक : इतनी कड़ाई के बाद भी शिक्षा का बुरा हाल

bhodi 02

किरीट भाई ठक्कर, गरियाबंद। जिले में शिक्षा का बुरा हाल है, लगातार प्रशासनिक कड़ाई के बाद भी व्यवस्था सुधर नही रही है। हाल के दिनों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एकाएक गंभीरता दिखाई जा रही है, किन्तु ये वैसा ही है जैसे आग लगने के बाद कुंआ खोदना।

पूर्व माध्यमिक शाला भौदी

5वीं, 8वीं की परीक्षा तारीख घोषित

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 17 मार्च से वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से होंगी। रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि गुरुवार 6 फरवरी को जिले पहाड़ी क्षेत्र की पूर्व माध्यमिक शाला भौदी में दो शिक्षक शराब के नशे में धुत पाये गये। इनमें एक प्रधान पाठक भागवत राम ध्रुव व शिक्षक कैलाश निषाद है। दोनों के अक्सर नशे में रहने की बात कही जा रही है।
इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव न कहा कि दोनों शिक्षकों की मेडिकल जांच साथ ही छात्रों/ पालकों के बयान के बाद उचित कार्यवाही की अनुशंषा की जायेगी।

भौदी स्कूल

जिले में लगातार प्रसाशनिक कार्यवाही

जिले के सुदूर क्षेत्रों की बात छोड़ दें, मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूल में अव्यवस्था व मनमानी का आलम है। 5 फरवरी को ही इस स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संस्था के प्राचार्य दीपक बौद्ध को फटकार लगाई है।

विगत 30 जनवरी को अमलीपदर हायर सेकंडरी स्कूल के कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये थे। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के आकस्मिक निरीक्षण में ये स्थिति सामने आई जब समय से पूर्व स्कूल बंद पाया गया। स्कूल के प्यून से लेकर प्राचार्य तक सभी कार्यस्थल से नदारत मिले थे।

अमलीपदर

शिक्षा सचिव का आकस्मिक निरीक्षण, दो को किया निलंबित

शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शुक्रवार 31 जनवरी जिले के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान पाया कि वहां अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर अत्यंत ही कमजोर है एवं विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका एलबी श्रीमती दीपा साहू एवं शिक्षिका टी संवर्ग श्रीमती कविता साहू से अध्यापन संबंधी प्रश्न पूछे जाने पर उनका शैक्षणिक स्तर भी अत्यंत कमजोर परिलक्षित हुआ।

स्कूल निरीक्षण

इस मामले में दो शिक्षक ललित कुमार साहू और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को निलंबित किया गया।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page