प्रशांत हो गये शांत : परिवार में वापसी

rohit sahu bjp

पालिका अध्यक्ष पद का नामांकन वापस लेंगे ?

गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व घोषित प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी, जिन्होंने नाराजगी के चलते अध्यक्ष पद के लिये निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, सम्भवतः आज अपना नामांकन वापस ले लेंगे।

आज प्रशांत मानिकपुरी के निवास पर राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू , वर्तमान अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, बीजेपी के अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्यासी रिखीराम यादव तथा अन्य संगठन पदाधिकारियों की लंबी बैठक चली है।

बैठक के बाद सभी एक साथ मुस्कुराते दिखाई दिये हैं, संकेतो में बताया गया कि मानिकपुरी मान गये है। रिखीराम यादव ने स्पष्ट कहा कि प्रशांत मेरा छोटा भाई है। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि त्याग से बढ़कर कुछ नहीं।

मुख्य खबरें