छात्र हितों पर राजनीति नही : संवाद से निकले समाधान

लेकिन विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। भाजपा सरकार छात्रों की प्रत्येक न्यायोचित मांग पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही……

BJP

गरियाबंद। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषय अत्यंत संवेदनशील हैं। ऐसे मुद्दों पर राजनीतिक लाभ-हानि से ऊपर उठकर सभी पक्षों को सकारात्मक संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। भाजपा सरकार छात्रों की प्रत्येक न्यायोचित मांग पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से ऐसा समाधान निकालना है, जिससे किसी भी विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित न हो।

श्रीमती अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर और युवाओं के सशक्त भविष्य के लिये निरंतर कार्य कर रही है। संबंधित विभागों को छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिये गये हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने कहा कि छात्र राष्ट्र की अमूल्य पूंजी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिये। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। सभी पक्षों को संयम बनाए रखते हुये संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सदैव छात्र हितों के साथ खड़ा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करता है।

You cannot copy content of this page