नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने किया मतदान

oplus_2097152
दोपहर 12 बजे तक छुरा में सर्वाधिक मतदान
किरीट भाई ठक्कर, गरियाबंद। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज गरियाबंद जिले के 6 नगरीय निकायों में भी मतदान हो रहा है। आज सुबह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने गरियाबंद के सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन राम जानकी वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक – 6 में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं से आज अवश्य मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने मतदान केन्द्र का अवलोकन कर वहां प्रशासनिक व्यवस्था एवं मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिले में सुबह से शुरू हुये मतदान तेजी से जारी है।

दोपहर 12 की बजे स्थिति में जिले के नगरीय निकायों में लगभग 42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदातागण उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर रहे है।
छुरा में सर्वाधिक मतदान
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मतदान के प्रारंभिक 4 घंटे में नगर पालिका गरियाबंद में 38.69 प्रतिशत, राजिम 40 प्रतिशत, फिंगेश्वर 37.73 , छुरा 45 प्रतिशत, कोपरा 44 . 86 प्रतिशत देवभोग 34 .04 प्रतिशत मतदान हुआ है।