छत्तीसगढ़ में चाय वाले के बाद सब्जी वाले को मिला टिकिट : नगर पालिका चुनाव गरियाबंद, बिसात बिछते ही घमासान शुरू

WhatsApp Image 2025-01-19 at 9.33

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में भाजपा ने एक चाय वाले जीवर्धन चौहान को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये एक स्थानीय सब्जी व्यवसायी को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

रायगढ़ महापौर प्रत्याशी

गरियाबंद में नगर पालिका चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के दोनों शिर्षस्थ राजनैतिक दलों ने अपने अपने पत्ते खोल दिये हैं। जहां भाजपा ने अपने पहले घोषित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम को एन वक्त पर बदला , वही कांग्रेस पार्टी के द्वारा वार्ड पार्षदों की पहले जारी की गई सूचि में दुबारा फेर बदल कर दिया गया, इस फेर बदल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई है।

 

कांग्रेस के द्वारा नगर के पंद्रह वार्डों की पहले जारी की गई सूचि में वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद प्रत्याशी पुनाराम यादव का नाम था, बाद में उत्त्तम सोनी का नाम आ गया, जिससे उस वार्ड के नागरिकों साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली, बारह नंबर वार्ड से पुनाराम के समर्थन में भूपेंद्र यादव , हेमलाल यादव , गोपी यादव , नीलू बाई , प्रमिला यादव, सोहागा सिन्हा , प्रमिला यादव पति कोमल यादव भानुबाई यादव , उषा यादव पार्वती यादव , खिलेश्वरी यादव , गोदावरी सिन्हा आदि ने कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और दीपक बैज व ताम्रध्वज साहू के विरुद्ध नारे बाजी की, बड़ी संख्या में नागरिकों ने दुबारा घोषित कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति अपना विरोध प्रगट किया। कांग्रेस द्वारा घोषित कुछ अन्य वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के प्रति भी नागरिकों का असंतोष नगर में झलक रहा है।

 

You cannot copy content of this page