भीख मांगने के बहाने करते थे चोरी : पति – पत्नि गिरफ्तार

घुम घुम कर भीख मांगने वाले एक पुरूष और एक महिला के द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में..

IMG-20251009-WA0004

चोरी का सामान जमीन में दफ्न

दुर्ग/ भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी एक व्यक्ति के द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई कि,रात के समय अपने लैपटॉप में काम करने के बाद सो गया, सुबह लैपटॉप कमरे में ही रखा था, जबकि आवेदक नहाने चला गया।

घर में प्रार्थी की माताजी दूसरे कमरे में सो रही थी, कि कमरे के खुले दरवाजे से घर अंदर आकर, किसी अज्ञात चोर द्वारा प्रवेश कर रूम में रखे एचपी कंपनी का लैपटॉप को चोरी कर ले गया।

थाने में दर्ज रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में माल मुलिजम पता तलाश में लगाये गये, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि घुम घुम कर भीख मांगने वाले एक पुरूष और एक महिला के द्वारा रेल्वे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में लैपटाप एंव मोबाईल खरीदने के लिये लोगो से पूछ रहे है।

सूचना पर संदेही हेमंत सोबर व महिला नागमणी सोबर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई, मेमोरंडम कथन लिये जाने पर पति – पत्नि ने बताया कि बिलासपुर के रहने वाले हैं, दुर्ग भिलाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुम घुम कर खुले मकान से मोबाईल एवं दर्ज प्रकरण के घटनास्थल से लैपटाप की चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी किये गये मोबाईल व लैपटाप को दुर्ग रेल्वे स्टेशन के ओव्हर ब्रिज के नीचे जमीन के नीचे गड्ढा कर उसके उपर मिटटी डालकर छिपा देते थे।

आरोपी हेमंत सोबर के निशानदेही पर रेल्वे स्टेशन दुर्ग ओव्हर ब्रिज के नीचे जमीन में गाड़कर छिपाये गये कुल 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल एवं एचपी कंपनी का लैपटॉप को समक्ष गवाहों के बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित हेमंत सोबर पिता शंकर सोबर उम्र 30 साल और महिला नागमणि ,गजरा चौक के पास थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page