शिक्षकों की मांगों पर शिक्षामंत्री राजी : विभागीय टेट करायेंगे..

शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करेंगे,वरिष्ठता क्रम के आधार पर पदोन्नति देने का रास्ता बनाया जायेगा..

IMG-20260826-WA0015

रायपुर/ गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में टेट को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के लिये बड़ी खबर सामने आई है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के साथ हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने विभागीय टेट आयोजित कराने पर सहमति जताई है। बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित योग्यता के दायरे में शिक्षकों को लाने के लिये विभागीय परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि वर्ष में 3 बार सेवारत शिक्षकों के लिये विभागीय टेट परीक्षा आयोजित करने पर सहमति दी गई है।

शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक में टेट समेत शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, शिक्षक संगठनों ने सरकार से टेट को लेकर स्पष्ट रुख जानना चाहा, इस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सेवारत शिक्षकों के लिये विशेष व अलग टेट परीक्षा आयोजित की जायेगी, यह परीक्षा सामान्य टेट से अलग विभागीय स्तर पर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जायेगी।

परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बनाने के सुझाव पर सहमति प्रदान की गई, न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक को रखने का सुझाव दिया गया है।

पूर्व के डीपीसी हुये रिक्त पदों पर पूर्व नियमों के आधार पर वेटिंग सूची से प्राचार्य पदोन्नति देने, ई संवर्ग के व्याख्याता पर पदोन्नति, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला पर वरिष्ठता आधारित पदोन्नति हेतु रास्ता निकालने पर भी सहमति व्यक्त की गई है, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन तथा शिक्षक एलबी संवर्ग को समस्त प्रकार के देय लाभ पर भी विस्तृत चर्चा की गई, इसके साथ ही समस्त शिक्षक संवर्ग में व्याप्त विसंगति को दूर करते हुए केंद्रीय वेतनमान शिक्षक संवर्ग के लिये जारी करने पर भी चर्चा की गई। उपरोक्त मांगों पर शिक्षा मंत्री द्वारा, वित्त विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने हेतु आस्वस्त किया गया है।

2026 के नया भर्ती व पदोन्नति नियम में संशोधन का पक्ष रखा गया, जिसमें शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि आप लोग अपना सुझाव दीजिये, जिस पर सुसंगत संशोधन किया जा सकता है।

सेवारत शिक्षकों को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से बीएड ब्रिज कोर्स कराने की मांग पर भी दिये गये, सुझाव पर व्यापक चर्चा की गई,विभाग द्वारा इस विषय में पहल की जानकारी दी गई व निर्देशित किया गया, ततसंबंध में 19 अगस्त को एसीईआरटी रायपुर में भी मोर्चा की ओर से सुझाव पत्र दिये गते हैं जिस पर विस्तृत मसौदा तैयार करने का निर्देश मंत्री महोदय द्वारा उच्च अधिकारियों को दिया जा चुका है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों का ध्यान रखेगी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित योग्यता संबंधी प्रावधानों के दायरे में शिक्षकों को लाने के लिये विभागीय परीक्षा का विकल्प अपनाया जा सकता है, इससे टेट से प्रभावित शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि पदोन्नति प्रक्रिया में भी शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखा जायशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ चली बैठक में शिक्षक संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगें उनके सामने रखीं। मंत्री ने सभी मांगों पर बारी-बारी से चर्चा की और शिक्षकों के हित में सकारात्मक तरीके से विचार करने का भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बताया सकारात्मक रुख

बैठक के बाद शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे,केदार जैन ने सरकार के रुख को टेट प्रभावित शिक्षकों के लिये सकारात्मक बताया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार ने विभागीय टेट कराने को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है, अब उम्मीद है कि सरकार अपने आश्वासन का जल्द से जल्द क्रियान्वयन करेगी, उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होना सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार को इस दिशा में ठोस जल्द कदम उठाना चाहिए।

शिक्षक नेताओं के मुताबिक बैठक में उनकी सभी पांच प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी सरकार और शिक्षा मंत्री के सामने अपनी बात रखते रहेंगे। शिक्षा मंत्री के साथ सभी मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा के बाद मोर्चा ने आक्रामक रवैया में शिथिलता बरतते हुये सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक प्रमुखों से अपनी मांगों के संदर्भ में चर्चा जारी रखेगी। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा के पदाधिकारी गण सुधीर प्रधान देवनाथ साहू, शैलेंद्र यदु,मनोज सनाढ्य, योगेश सिंह ठाकुर,सुखनंदन साहू ,जयंत यादव,बीरबल देशमुख, धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी,ताराचंद जायसवाल,ममता खालसा, जिला संचालक गण डॉ.भूषण लाल चंद्राकार,दिलीप साहू, नारायण चौधरी,परमेश्वर निर्मलकर,गोपी वर्मा,शत्रुहन साहू, सहित जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी गण के नंदकुमार साहू,गेवाराम नेताम, आशुतोष शुक्ला,राहुल नेताम,कैलाश प्रसाद साहू , कामता प्रसाद साहू,माधव साहू, मनोज वर्मा,किशन देशमुख,महेश चंद्राकर,दिनेश निर्मलकर,रोहित देशमुख,नंद कुमार रामटेके, सुरेश केला,संजय यादव, दिनेश्वर साहू,जीवन वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक परमेश्वर निर्मलकर ने द्वारा दी गई है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page