बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर 3 निर्माण कार्यों के लिये 16 लाख 96 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग, अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुलकोट के वार्ड 03 में सीसी रोड निर्माण कराया जायेगा। इसी तरह ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा में पुलिया

1002466108

गरियाबंद। जिले अंतर्गत बिन्द्रनवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके के द्वारा 3 निर्माण कार्यों के लिये 16 लाख 96 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग, अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुलकोट के वार्ड 03 में सीसी रोड निर्माण कराया जायेगा।

इसी तरह ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा में पुलिया निर्माण प्रधानमंत्री सड़क से श्यामलाल के घर तक निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत खोकसरा पुलिया निर्माण तिलचंद के खेत के सामने कराया जायेगा। प्रत्येक तीनों निर्माण कार्य के लिये पृथक-पृथक रूप से क्रमशः 5 लाख रूपये, 4 लाख 97 हजार रूपये एवं 6 लाख 99 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

उक्त निर्माण कार्याे के लिये क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page