प्रशासन गाँव की ओर‘‘ 19 से 23 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

देवभोग के धौराकोट में 19 दिसम्बर को होगा शिविर का आयोजन…

IMG-20251216-WA0031

देवभोग के धौराकोट में 19 दिसम्बर को होगा शिविर का आयोजन

गरियाबंद। भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, के निर्देशानुसार ‘‘प्रशासन गाँव की ओर‘‘ अभियान के तहत 19 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक जिले सभी विकासखंडों में एक दिवसीय शिविर प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

इनमें देवभोग विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल परिसर धौराकोट में 19दिसम्बर को, मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत वन विभाग परिसर मैनपुर में 20 दिसम्बर को, फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल परिसर जामगाँव में 21 दिसम्बर को , जबकि छुरा विकासखण्ड के शाकम्भरी मंदिर के समीप लोहझर में 22 दिसम्बर को तथा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परसिर नागाबुड़ा में 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जायेगा।

कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिविर स्थल में स्टॉल लगाकर आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनका शिविर स्थल पर ही निराकरण करने के निर्देश दिये है।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page