लोहरसी के धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी निलंबित : कलेक्टर बीएस उईके द्वारा धान खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण

कलेक्टर उईके के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी के प्राधिकृत अधिकारी को पद से हटाया गया तथा धान खरीदी प्रभारी को निलंबित किया गया है..

oplus_2097184

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ की गई है। कलेक्टर बीएस उईके द्वारा सतत मॉनिटरिंग के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्र लोहरसी में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजिम द्वारा जांच के दौरान अनियमितता पाई गई।

सहायक आयुक्त सहकारिता सुश्री महेश्वरी तिवारी ने बताया कि कलेक्टर उईके के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी के प्राधिकृत अधिकारी को पद से हटाया गया तथा धान खरीदी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

खरीदी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग 

धान उपार्जन केंद्र जिला गरियाबंद

विदित हो कि कलेक्टर बी एस उइके लगातार विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। दो दिनों पूर्व कलेक्टर उइके ने धान खरीदी केंद्र फिंगेश्वर, जामगाँव, गुंडरदेही पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान उन्होनें केन्द्र में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से किसानों से सुचारू तरीके से धान खरीदी की सुविधाओं का भी मूल्याकंन किया।

धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान का नमी मापकर देखा, साथ ही धान की बोरियों में भी हाथ लगाकर नमी आदि की जांच की, साथ ही अपने सामने ही धान तौलाई का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के धान तौलाई में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं आनी चाहिये, इसके लिये समिति में सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिये।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page