सुशासन तिहार शिविर में भड़के विधायक : अवैध शराब और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख, थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश

“गांव-गांव में कच्ची शराब बिक रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह बिल्कुल नहीं बर्दाश्त नही होगा। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तो पुलिस पर ही कार्रवाई की जायेगी।”

IMG-20260505-WA0044

गरियाबंद / छुरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड छुरा के ग्राम पाटशिवनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर इस बार महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि जनता बनाम सिस्टम की सीधी टक्कर का मंच बन गया।

शिविर में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा ठाकुर और जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा ने एक-एक मुद्दे पर खुलकर हमला बोलते हुये अधिकारियों को कड़े संदेश दिये। शिविर में कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। शिविर में कुल 393 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें अधिकांश मांग और 3 शिकायत से जुड़े थे।

शिविर में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा- “नेता नहीं, बेटा हूं — भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही करूंगा।

मंच से संबोधित करते हुये विधायक रोहित साहू ने बेहद सख्त और आक्रामक अंदाज में कहा—
“हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को अपनी समस्या के लिये भटकना न पड़े। इसीलिये शासन-प्रशासन आज आपके बीच है। लेकिन अगर अधिकारी ही लापरवाही करेंगे, तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।”

उन्होंने राजस्व विभाग पर तीखा प्रहार करते हुये कहा की- “तहसीलदार और पटवारी ध्यान से सुन लें, जनता को सालों तक चक्कर कटवाना बंद करें। आपकी लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है। अब सुधार जाओ, वरना कार्रवाई तय है।”

अवैध कच्ची शराब के मुद्दे पर विधायक ने पुलिस विभाग को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुये कहा—
“गांव-गांव में कच्ची शराब बिक रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह बिल्कुल नहीं बर्दाश्त नही होगा। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तो पुलिस पर ही कार्रवाई की जायेगी।”

इसी दौरान विधायक ने मंच से ही पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर कहा “छुरा थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाये और नये अधिकारी की पदस्थापना की जाये।”

अपने संबोधन के अंत में विधायक ने सख्त चेतावनी दी – “राजिम की जनता ने नेता नहीं, बेटा चुना है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आयेगी, लेकिन अगर किसी भी योजना या सरकारी काम में लेन-देन की शिकायत मिली, तो सीधे संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी — किसी को बख्शा नहीं जायेगा।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू,जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी,सरपंच संघ अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, जनपद सदस्य अवध साहू, पंकज निर्मलकर,सतीश यादव, पीलू यादव, राजू साहू,महामंत्री पालेंद्र साहू,जनपद सभापति हेमलता सिन्हा जनपद सदस्य उत्तरा ठाकुर, विष्णु नागेश, भेषमती रूपसिंह साहू, पुष्पा सिन्हा,सरपंच हेमलाल ध्रुव (रानीपरतेवा),सरपंच चंपेश्वर ध्रुव (पाटशिवनी),सरपंच चूमन ठाकुर (अकलवारा),सुरेश निर्मलकर शाला विकास समिति अध्यक्ष,आनंद राजपूत,नरेश दिवान,सरपंच योगेश नागेश (देवगांव),दिशांक चंद्राकर, मोंटू यादव,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page