गरियाबंद एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित

कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि सुश्री निशा सिन्हा को मिला यह सम्मान..

IMG-20260815-WA0046

कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य के लिये मिला सम्मान

 

गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, नाबालिग बालक-बालिकाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अत्याचार एवं उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम और ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय गरियाबंद की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सुश्री निशा सिन्हा का वर्ष 2025 के लिये मुख्यमंत्री पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था।

सुश्री निशा सिन्हा को समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील पुलिसिंग एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना के साथ-साथ जिले के लिये भी गौरव का विषय है।

एसडीओपी सुश्री निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि सुश्री निशा सिन्हा को मिला यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

यह पुरस्कार जिले के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने सुश्री निशा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page