शिकायत के बाद अवैध कॉलोनी में सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण का टेंडर निरस्त

उपरोक्त स्वीकृत निर्माण कार्यो का प्रस्तावित स्थल, अवैध कालोनी के दायरे में आने के कारण निरस्त किया गया है, अब उनके स्थान पर

शिकायत के बाद अवैध कॉलोनी में सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण का टेंडर निरस्त

कार्यालय नगर पालिका परिषद गरियाबंद

नगर पालिका परिषद गरियाबंद का मामला

किरीट ठक्कर, गरियाबंद। नगर के वार्ड क्रं 15 की अवैध कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही उच्चाधिकारियों से शिकायत और कृषि भूमि में अवैध प्लाटिंग के सम्बंध में प्रस्तुत पटवारी प्रतिवेदन के बाद की गई है।

नगर के वार्ड नं 15 में अधोसंरचना मद अंतर्गत होटल सीटी रिजेंसी से निलेश पारेख के घर तक 22.68 लाख रु की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाना था।

इसी तरह होटल सीटी रिजेंसी से फिल्टर प्लांट तक आर सी सी ड्रेन एवं आर सी सी कलवर्ट का निर्माण, पंद्रवहे वित्त की राशि 48.97 लाख रुपये से किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।

अक्टूबर 2024 एवं सितम्बर 2022 में स्वीकृत उपरोक्त कार्यों के प्रस्तावित स्थल को लेकर की गई शिकायत के अनुसार उक्त प्रस्तावित स्थल में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि में प्लाटिंग कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

कार्यालय नगर पालिका परिषद द्वारा कलेक्टर गरियाबंद को प्रेषित पत्र के अनुसार उपरोक्त स्वीकृत निर्माण कार्यो का प्रस्तावित स्थल अवैध कालोनी के दायरे में आने के कारण टेंडर निरस्त किया गया है, अब उनके स्थान पर नवीन कार्य का प्रस्ताव तैय्यार कर स्वीकृति के लिये शासन को प्रेषित किया गया है।

अंतरण शून्य की कार्यवाही लंबित

बता दें कि अब निकाय क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को लेकर स्थानीय प्रशासन त्वरित कार्यवाही के पक्ष में है। इस मामले में नगर पालिका परिषद द्वारा राजस्व विभाग से, नगर के प.ह.न.10 में विभिन्न खसरा नंबरों के भूखंडों पर किये गये अंतरण शून्य की त्वरित कार्यवाही किये जाने का आग्रह किया है।

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page