विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
गरियाबंद। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 6 जून 2026 को गरियाबंद जिले में आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके पश्चात पत्रकारों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड में है।
आपको बता दें कि सुशासन तिहार के दौरान सीएम साय प्रदेश के लगभग 27 जिलों में पहुंचे, इस दौरान उनके गरियाबंद आगमन की उम्मीद की जा रही थी। उसके बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा व्याप्त रही कि मुख्यमंत्री 5 या 6 जून को गरियाबंद आ सकते हैं। अंततः उनके आगमन की खबर के बाद सभी प्रकार की चर्चाओं पर विराम लग गया है।







