कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण : वजन में भिन्नता पर दो केंद्रों को नोटिस जारी

IMG-20260109-WA0018

गरियाबंद। प्रदेश में धान खरीदी कार्य व्यापक स्तर पर निरंतर जारी है। किसानों द्वारा बड़ी मात्रा में धान की आवक को देखते हुए कलेक्टर बी.एस.उईके ने जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गरियाबंद जिला अंतर्गत सोहागपुर एवं बारूला स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उईके ने केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये, साथ ही बारदाना की उपलब्ध संख्या, स्टैकिंग में रखी बोरियों की संख्या का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने धान खरीदी की कुल मात्रा, विक्रय हेतु शेष किसानों की संख्या तथा अब तक किए गए कुल धान उठाव की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

धान खरीदी निरिक्षण

कलेक्टर द्वारा धान की प्रत्येक बोरी का प्रत्यक्ष वजन कराया गया, जिसमें वजन में भिन्नता पाये जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर धान खरीदी केंद्र सोहागपुर एवं बारूला के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

ऑन लाइन टोकन बंद 

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि माह के अंतिम तिथि तक धान खरीदी की संभावना को देखते हुये ऑनलाइन टोकन वितरण व्यवस्था बंद कर दी गई है। किसानों को 23 तारीख तक टोकन का वितरण किया जा चुका है। शेष बचे किसानों के लिये केंद्र नोडल अधिकारी द्वारा जांच एवं सत्यापन के पश्चात समितियों में जाकर टोकन जारी किये जाएंगे।

धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश 

कलेक्टर उईके ने केंद्रों में धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुये अधिक से अधिक उठाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्टैकिंग व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुये सत्यापन की दृष्टि से केंद्रों को सुव्यवस्थित करने तथा केंद्र परिसर में रखे धान की शीघ्र स्टैकिंग कराने के निर्देश दिये, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page