Oplus_16908288
प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील
गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण सिकासार जलाशय में जलभराव बढ़ने से जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय से नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार जलाशय में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आवश्यकता के अनुसार गेट खोलकर चरणबद्ध तरीके से पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।
वर्तमान में पानी का बहाव बढ़ने से पैरी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। कलेक्टर बी.एस.उईके ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
उन्होंने विशेष रूप से पैरी नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, किसानों, मछुआरों तथा नदी किनारे आने-जाने वाले लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।
इसी प्रकार धमतरी जिले के सोढुंर जलाशय के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही वर्षा के कारण जलाशय में वर्तमान आवक 15256 क्यूसेक्स आ रही है, आवक लगातार बढ़ रही है। उपरोक्त स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सोंढूर डैम से सोंढूर नदी में 5000 क्यूसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है,जिसे आगे और बढ़ाया जा सकता है सोढ़ुर नदी के किनारे क्षेत्रों को अर्लट जा किया गया है
There is no ads to display, Please add some
