पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे सुरेश चंद्राकर का ठेकेदारी लायसेंस निलंबित

011

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी पंजीकृत ठेकेदार के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोप लगाये जाते हैं, तो विभाग उनके पंजीयन को निलंबित कर सकता है।

इस मामले में, सुरेश चंद्राकर, जो “अ” वर्ग के पंजीकृत ठेकेदार हैं (पंजीयन आई.डी. क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020), को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बस्तर परिक्षेत्र, जगदलपुर ने पत्र क्र. 71008512/सा./25 दिनांक 06 जनवरी 2025 के माध्यम से उनके पंजीयन को निलंबित करने की अनुशंसा की है। इस अनुशंसा के आधार पर, छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, रायपुर के आदेश क्रमांक एफ 5-8/19/2013/निविदा, दिनांक 29 अक्टूबर 2014 में संलग्न दिशा-निर्देश की कंडिका 8 के तहत, सुरेश चंद्राकर के पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह निलंबन विभाग की नीति और दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए बनाये गये हैं कि विभाग के साथ जुड़े ठेकेदारों का आचरण उच्चतम मानकों के अनुसार हो। इस प्रकार के निलंबन का उद्देश्य विभाग की साख और कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखना है।

टेंडर भी निरस्त

प्राप्त प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार उक्त ठेकेदार का करोड़ों का टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some

You cannot copy content of this page