छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षायें स्थगित

IMG_20241016_192919

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के कारणवश स्थगित की गई है।

परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी 2025 सोमवार से 03 फरवरी 2025 सोमवार तक आयोजित किया जाना था, किन्तु अब विभागीय परीक्षा का आयोजन नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 के समाप्त होने के पश्चात् किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जायेगी।

You cannot copy content of this page