वन्यजीव तस्करों पर ईडी की कार्रवाई : आरोपियों की अचल संपत्ति कुर्क

ff8863a337eaaada72879296983f94f71683093498328658_original

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेंदुयें के शावकों की तस्करी से जुड़े एक मामले में रायपुर चूनाभट्टी निवासी शब्बीर अली और राकेश निषाद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये, उनकी अचल संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।

विदित हो कि यह कार्रवाई 07 मार्च 2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है।

ईडी की जांच के अनुसार, शब्बीर अली और राकेश निषाद ने दो तेंदुए के शावकों को बेचने के लिये तस्करी की थी। पुलिस ने इस मामले का आरोप पत्र एक नवंबर 2019 को रायपुर की अदालत में दायर किया था। ईडी की जांच में यह भी पता चला कि शब्बीर अली अवैध तस्करी और वन्यजीवों की खरीद-बिक्री में पहले भी शामिल था। इसके अलावा, शब्बीर अली पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के उल्लंघन का भी आरोप है।

मामला 2019 का है, तेंदुए के शावकों को गरियाबंद जिले के मैनपुर से रायपुर लाया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नाकेबंदी की थी और दोनों आरोपी पकड़े गये थे। उनकी गाड़ियों की जांच में तेंदुएं के दो शावकों को बरामद किया गया था।


There is no ads to display, Please add some

मुख्य खबरें

You cannot copy content of this page